{"_id":"6175b5a871e25e70ce6c51ba","slug":"loss-of-8-crores-rampur-news-mbd4072959166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की वजह से कट गए सिंचाई विभाग के बांध, आठ करोड़ का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की वजह से कट गए सिंचाई विभाग के बांध, आठ करोड़ का हुआ नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नदियों का जलस्तर कम होने के बाद बाढ़ की तबाही के निशान धीरे धीरे सामने आ रहे हैं। सिंचाई विभाग के ही 16 तटबंध पानी के तेज बहाव में कट गए, जिस कारण बाढ़ का पानी शहर और गांवों की आबादी में आ गया। तटबंध कटने की वजह से सिंचाई विभाग को करीब आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद रामपुर में बाढ़ आ गई। जिले की कोसी नदी, रामगंगा नदी, भाखड़ा नदी, पीलाखार नदी समेत छोटी छोटी नदियां भी उफान मारने लगीं। पानी इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं दिया। रामपुर में बाढ़ के पानी ने तबाही मचा दी। किसानों की फसलों के साथ ढांचागत विकास योजनाओं को तहस नहस कर दिया। यहां तक कि सिंचाई विभाग के 16 तटबंध जगह जगह से कट गए।
इससे गांवों और किसानों के खेतों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। सिंचाई विभाग की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कोसी नदी ने लालपुर धनौरी, दढ़ियाल, लालपुर रुहेला फेस वन, लालपुर रुहेला फेस टू, बेनजीर, जौलपुर पटवाई, पीलाखार नदी से तालिबपुर दरियागढ़, अशोकपुर पट्टी बंध, कैमरी बैराज गाइड बंध, केमरी बैराज गाइड बंध, किछिया नदी से मीरापुर पहाड़पुर, मीरापुर शादीनगर, भाखड़ा नदी से बिलासपुर गाइडबंध, बिलासपुर गाइडबंध, धीमरी नहर रिंग बांध, रामगंगा नदी से गंगापुर भौपतपुर बंध टूट गया। इससे विभाग को करीब आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।