फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lord gensh worship

गणपति की शरण जो आता है, सब सिद्घ मनोरथ पाता है....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
lord gensh worship
रामपुर। शहर में सजे श्रीगणेश पूजा पंडालों में दिनभर धूम मची रही। लंबोदर के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिभाव में खोकर थिरकते रहे। भगवान गणेश के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शहर में सोमवार को भी गणेश महोत्सव की धूम रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में पहुंचना शुरू कर दिया था। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगे पूजा पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शाम को भजन संध्या हुई। गायक कलाकार दीपक जलवा ने भगवान गणेश के साथ अन्य देवी देवताओं के भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु भक्तिभाव में खोकर नृत्य करने लगे। गणपति की शरण में जो आता है सब सिद्ध मनोरथ पाता है। सुबह सुबह ले गणेश का नाम बनेंगे तेरे बिगड़े काम। विनती सुनो गणराजा आज मेरी महफिल में आ जाना जैसे भजनों पर श्रद्धालु आधीरात तक थिरकते रहे। समिति की ओर से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा और शहर कोतवाल तेजवीर सिंह का सम्मान किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अन्ना मराठा, संजय मराठा, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, सूरज मराठा मामू मराठा, सोमनाथ मराठा, नत्थू मराठा, राजू मराठा, अनूप सक्सेना, सुनील, नंदू किशोर, संतोष मराठा, सुरेश मराठा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम रही। सुबह को विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। शाम को हुई भजन संध्या में स्थानीय गायक कलाकारों में भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु लंबोदर की भक्ति में खोकर नृत्य करने लगे। रजत गुप्ता, तनुज गुप्ता, अंकुर शर्मा, सचिन ठाकुर, अमन गुप्ता, प्रिंस कौशिक, बाबी देवल, आलोक देवल, रोहित रस्तोगी, अश्विनी त्यागी, गौरव गुप्ता, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। चादर वाला बाग स्थित शिव मंदिर में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। इस दौरान तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। रस्तोगी महिला समाज की ओर से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में महिलाएं देर तक डांडिया पर थिरकती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राधेश्याम....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed