फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot with trader

दढ़ियाल में दिनदहाड़े व्यापारी से 45 हजार लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
loot with trader
दढ़ियाल (रामपुर)। टांडा-बाजपुर मार्ग पर मंगलवार को दिनदहाड़े गेहूं व्यापारी से दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 42 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

टांडा के मोहल्ला यूसुफ चौक निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद जकी गेहूं के व्यापारी हैं। मंगलवार को वह उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित व्यापारी से रकम लेने गए थे। शाम करीब चार बजे वह टांडा - बाजपुर मार्ग पर त्रिवेणी चीनी मिल और ग्राम सरकथल के बीच से गुजर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया और व्यापारी की जेब में रखी 45 हजार नकदी निकाल ली। इसके बाद एक बदमाश ने उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ली और तमंचा लहराते हुए दोनों बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि एक बदमाश हेलमेट और दूसरा कैप से अपना मुंह छुपाए हुए था।
विज्ञापन

व्यापारी ने घटना की जानकारी चौकी द़ढ़ियाल पुलिस को मोबाइल से दी। इसके चलते पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने का प्रयास भी किया, लेकिन नाकामी हाथ लगी। चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed