फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot from smithgold

केमरी में सर्राफ पिता-पुत्र से 1.65 लाख रुपये की लूट

Tue, 13 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/केमरी रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/केमरी रामपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
loot from smithgold
केमरी थाने में लूटे-पिटे सर्राफ पिता-पुत्र। अमर उजाला

विज्ञापन


केमरी थाना क्षेत्र में मिलक-बिलासपुर रोड पर सरेशाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफ पिता-पुत्र से तमंचों की बल पर पांच हजार की नगदी समेत करीब 1.65 लाख रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर भी की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी हरीश कुमार रस्तोगी की केमरी में सर्राफा की दुकान है। सोमवार को वह अपने पुत्र अभय रस्तोगी के साथ ग्राम रास डंडिया की बाजार में फड़ लगाकर दुकानदारी करने लगे। शाम करीब छह बजे वह बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। मिलक-बिलासपुर रोड पर ग्राम मेघानगला व खानपुर जदीद के बीच पीलाखार नदी के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर हरीश ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी तो बदमाशों ने तमंचों से हवाई फायर कर दिए। फायर की आवाज पर घबरा कर पिता पुत्र बाइक समेत गिर गए। इस पर बाद बदमाश उनका थैला लूट ले गए। थैले में पांच हजार रुपये, दस ग्राम सोने के आभूषण, तीन किलो चांदी समेत करीब 1.65 लाख रुपये का माल था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद बेसुध पिता पुत्र को थाने लाई। पुलिस ने खबर लिखने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी लक्ष्मीशंकर का कहना है कि शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार करके पर्दाफाश कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed