Lok Sabha Election 2024 Date: रामपुर सीट के लिए पहले चरण में डाले जाएंगे वोट, 17.25 लाख मतदाता करेंगे मतदान
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। रामपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस सीट पर अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। रामपुर सीट के लिए 17.25 लाख मतदाता मतदान करेंगे।
विस्तार
चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और अंतिम चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। नतीजे चार जून को आएंगे। रामपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस सीट पर अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है।
सपा-बसपा और कांग्रेस ने अभी तक किसी उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किया है। रामपुर जिले के 17.25 लाख मतदाता आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। तीन माह चले अभियान में जिले की वोटर लिस्ट में 51 हजार वोटर और बढ़ गए हैं।
35 हजार से अधिक मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील मुख्यालयों और बूथों पर मतदाता अपने नाम को देख सकते हैं। रामपुर लोकसभा सीट पर 17.25 लाख वोटर मतदान करेंगे। 17.25 लाख वोटरों में से 9.13 लाख पुरुष और 8.13 लाख महिला वोटर शामिल हैं, जबकि 154 अन्य मतदाता हैं।
किस विधानसभा में कितने वोटर
विधानसभा क्षेत्र मतदाता
स्वार 310878
चमरौवा 312080
बिलासपुर 351987
रामपुर 389858
मिलक 361141
कुल 1725944
35,416 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
जिले में 35416 युवा मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। सबसे ज्यादा युवा मतदाता मिलक विधानसभा क्षेत्र में है। यहां पर 8957 युवा पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसी तरह स्वार में 7707, शहर में 6917, बिलासपुर में 6074 और चमरौवा में 5761 नए वोटर शामिल किए गए हैं।
1423 सर्विस वोटर
लोकसभा चुनाव के लिए 1423 सर्विस वोटर भी शामिल किए गए हैं। सर्विस वोटरों में सबसे ज्यादा बिलासपुर में 363 वोटर शामिल हैं। इसके अलावा स्वार में 314, शहर में 312, मिलक में 308 और चमरौवा में 26 सर्विस वोटर शामिल हैं।