{"_id":"6292756d3ec9826a051d8518","slug":"llot-in-furniture-godown-rampur-news-mbd4296127130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर गोदाम में लूट, चोरी में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर गोदाम में लूट, चोरी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात को चौकीदार को बंधक बनाकर पांच से छह लोगों ने लूट को अंजाम दे दिया। बाद में मामले की सूचना मिलने पर गोदाम स्वामी के होश उड़ गए। सूचना पर शहजादनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना कर वापस आ गई। बाद में पुलिस ने चोरी की धारा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी अंकुर कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मालिक गंज थाना क्षेत्र के घेर आजम खां निवासी जुनैद अली खां द्वारा शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर का मझरा गांव में एक गोदाम है। जिसमें फर्नीचर का कार्य किया जाएगा। इस समय गोदाम में निर्माण कार्य में जारी है। इसमें गांव के ही शिवचरन दो साल से चौकीदारी करते है। बृहस्पतिवार को पांच से छह बदमाश दीवार कूदकर आए और चौकीदार को बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने दो घंटे तक गोदाम के अंदर रुककर लूट को अंजाम दे दिया। बाद में चौकीदार ने मामले की जानकारी अंकुर कुमार को दी। सूचना पर पहंचे अंकुर कुमार ने मामले की जानकारी शहजादनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयाना कर वापस आ गई। अंकुर कुमार ने बताया कि गोदाम में फर्नीचर का कार्य किया जाना था। जिस कारण काफी मात्रा में सामान मौजूद था। पांच से छह बदमाश चौकीदार को बंधकर बनाकर सामान लूटकर ले गए। बदमाश अपने साथ एक टाटा मैजिक लाए थे। जिसमें सामान भरकर ले गए। लूटे गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। वहीं, बाद में शहजादनगर पुलिस ने अंकुर कुमार की तहरीर के आधार पर चोरी की धारा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहजादनगर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि गोदाम से चार से पांच लोगों ने चोरी को अंजाम दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।