फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   linter fell down, 4 persons injured

Rampur News: लिंटर गिरने से चार मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
linter fell down, 4 persons injured
दढि़याल। लिंटर गिरने से चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को स्वार सीएचसी लाया गया जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी गुलजार फारूकी अपने मकान का लिंटर ऊंचा कराने का कार्य करा रहा हैं। लिंटर ऊंचा उठाने के लिए उन्होंने मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे के इल्लर का मझरा से मिस्त्रियों की टीम बुलाई थी। सुबह से कार्य प्रगति पर था। शाम लगभग छह बजे मिस्त्रियों ने जैक लगा कर लिंटर उठाना शुरू किया। इसी दौरान अचानक एक साइड का जैक फिसल गया। जैक फिसलते ही लिंटर भरभरा कर गिर गया, जिसमें चार मिस्त्री चपेट में आ गए। लिंटर गिरने की आवाज से आसपास का इलाका दहल गया। लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। लिंटर की चपेट में आए मिस्त्रियों की चीख पुकार सुनकर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर स्वार सीएचसी भिजवा दिया। सीएचसी लाये गए घायलों में चंद्रभान (45), अरुण (20), विवेक (24) और धर्मपाल शामिल हैं। हादसे में चंद्रपाल और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चंद्रभान के दोनों हाथ बुरी तरह से कुचल गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दो अन्य घायलों का इलाज स्वार सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed