फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   like azam khan buffaloes rampur police also successful in finding the mare of congress leader

कामयाबी: आजम खां की भैंसों की तरह कांग्रेस नेता की घोड़ी ढूंढने में भी कामयाब रही रामपुर पुलिस, 24 घंटे में खोज निकाला

Sun, 07 Nov 2021 10:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Nov 2021 10:13 PM IST
सार

कोतवाली के दरोगा विजेंद्र सिंह समेत एसओजी के दो सिपाहियों को घोड़ी की तलाश में लगाया गया था। विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम काशीपुर आंगा से घोड़ी बरामद कर ली गई। 

विज्ञापन
like azam khan buffaloes rampur police also successful in finding the mare of congress leader
कांग्रेस नेता की गायब घोड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सांसद आजम खां के प्रदेश सरकार के मंत्री रहते समय उनके फॉर्म हाउस से गायब हुई सात भैंसों को 24 घंटे में बरामद कर लेने के कारण चर्चा में आई जिले की पुलिस ने अब कांग्रेस नेता की गायब घोड़ी तक पहुंचने में भी कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह कामयाबी भी 24 घंटे में हासिल हुई है। हालांकि घोड़ी चुराने वाला पकड़ में नहीं आया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां की पालतू घोड़ी शुक्रवार (पांच नवंबर) की रात से गायब हो गई थी। तोपखाना स्थित लाला की चक्की के पास से घोड़ी चोरी होने की सूचना उन्होंने ट्विटर के माध्यम से एडीजी जोन बरेली को जानकारी भेजी। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता की घोड़ी चोरी होने की जानकारी के साथ लोगों के बीच सांसद आजम खां के फॉर्म हाउस से भैंसें चोरी होने का वाकया चर्चा में आ गया। सवाल भी उठा कि उस वक्त आजम खां के मंत्री होने के कारण पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर ली गई थीं तो क्या कांग्रेस नेता के मामले में भी पुलिस ऐसी तेजी दिखा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के दरोगा विजेंद्र सिंह समेत एसओजी के दो सिपाहियों को घोड़ी की तलाश में लगाया गया था। विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम काशीपुर आंगा से घोड़ी बरामद कर ली गई। उनका दावा है कि इस बरामदगी में 24 घंटे से भी कम समय लगा। 

वहीं, कांग्रेस नेता का कहना है कि पुलिस ने घोड़ी ढूंढकर अपनी सजगता का परिचय दिया है। हालांकि घोड़ी चुराने वाले का अभी पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed