फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lighting product is ready to sell in market

डिस्को रोटेटिंग और चाइनीज झालरों से जगमगाए बाजार

Fri, 06 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
lighting product is ready to sell in market
प्रकाश के पर्व दीपावली पर घर-आंगन को झिलमिलाती रोशनी से सराबोर करने के लिए बाजार फैंसी झालर, चाइनीज झालर, डिस्को रोटेटिंग लाइट और अन्य प्रकार की झालरों और डेकोरेटिव आइटम से सज गए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि सोमवार से झालरों का बाजार तेजी पकड़ेगा।
विज्ञापन



दीपावली के त्योहार पर दीपक, मोमबत्ती, झालर, कंडील और रंगोली का विशेष महत्व है। लोग घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाते हैं। बदलते दौर के साथ पारंपरिक दीपक से सजावट का चलन कम हो गया। अब इसकी जगह मोमबत्ती और झालरों ने ले ली है। घर की दीवार से लेकर दरवाजे और खिड़की तक पर दीपावली पर झालरें सजाई जाती हैं।
विज्ञापन



रोशनी के त्योहार पर रोशनी का कारोबार करने के लिए बाजार भी पूरी तरह से तैयार है। शहर में कई स्थानों पर झालर व लाइटें सजी हुई हैं। इनमें प्रमुख रूप से चाइनीज झालर, फैंसी झालरों में नवरत्न, मल्टी कलर झालर, क्रिसमस लाइट, दिया लाइट आदि दुकानों पर सजीं हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही पूरे बरामदे और आंगन को घूमती रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर करने के लिए डिस्को रोटेटिंग लाइट की भी एक बड़ी रेंज बाजार में उपलब्ध है। इसके साथ ही शुभ दीपावली व शुभ लाभ लिखी हुई झालरें व लाइट आइटम भी बाजार में सजे हुए हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक झालरों के साथ एलईडी झालरों की भी मांग है।



बाजार में झालर 20 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। वहीं, डेकोरेटिव लाइट आइटम व फैंसी झालरें एक से डेढ़ हजार रुपये की रेंज भी मौजूद हैं। सिविल लाइंस के झालर व लाइट विक्रेता संजय बताते हैं कि मध्यवर्गीय लोगों को ध्यान में रखते हुए बाजार में अधिक झालरों व लाइटों की रेंज उपलब्ध की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed