{"_id":"61d9e861fc981b15f11ce7f6","slug":"light-rain-rampur-news-mbd4154512184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में रूक-रूक कर हो रही बूंदाबांदी, सब्जी की फसलों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में रूक-रूक कर हो रही बूंदाबांदी, सब्जी की फसलों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में तीन दिन से रुक-रुक कर बूंदाबांदी तो कभी बारिश हो रही है। इसका सब्जी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों की माने तो सरसों की फसल व मटर की खराब होनी शुरू हो गई। किसान कहते हैं कि पहले बारिश से इन फसलों को लाभ था, लेकिन बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। बीते तीन दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। कभी हल्की बूंदाबांदी होती है, तो कभी तेज बारिश। इस बार अब तक जनवरी माह में सामान्य से करीब तीन गुना बारिश हो चुकी है। अफसरों की माने तो बीते तीन दिनों में जिले में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि 4.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। हालांकि, पिछले एक जनवरी से आठ जनवरी तक बारिश नहीं हुई थी। ऐसे में इस बार बारिश की वजह से फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह की माने तो अब तक जितनी बारिश हुई है, उससे गेहूं व सब्जियों की फसलों को लाभ है। किसी फसल का नुकसान होने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। लिहाजा, किसान चिंतित न हों। इसके अलावा यदि बारिश होती है, तो भी किसानों की फसलों को नुकसान नहीं होगा। हालांकि, किसानों को अपने खेतों में जलनिकासी के बेहतर इंतजाम करने चाहिए। वहीं, किसानों की माने तो पहले बाढ़ की वजह से उनकी फसलें तबाह हो गईं थीं, उनका तो मुआवजा अब तक मिल नहीं सका है। ऐसे में अब बारिश की वजह से मटर और सरसों की फसलें प्रभावित होने लगी हैं।