फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   leoperd attack

स्वार के आरसल-पारसल गांव में तेंदुए ने बकरे को बनाया शिकार, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
leoperd attack
स्वार (रामपुर)। आरसल-पारसल गांव के जंगल मे तेंदुए ने हमला कर एक बकरे और एक अन्य जानवर को अपना शिकार बना लिया। गांव के जंगल में तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर क्षेत्र में तेंदुए के होने की पुष्टि की है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव आरसल-पारसल में जीत पासवान के घर में अचानक चीखपुकार मच गई। गृह स्वामी के अनुसार जब वह शोर सुनकर बाहर आकर देखा तो एक तेंदुए ने उनके बंधे बकरे पर हमला कर खींच कर ले जाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ बकरे को छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने देखा कि बकरे ने दम तोड़ दिया था। वहीं सुबह के समय ग्रामीण खेतों पर काम करने जा रहे थे कि उन्हें रास्ते मे गेहूं के खेत से एक तेंदुआ दौड़कर जाता दिखा। इस पर ग्रामीण घबरा गए और एकत्र होकर गेहूं के खेत में जाकर देखा तो एक गंभीर रूप से घायल कुत्ता खून में लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने तेंदुए द्वारा एक जानवर का ओर शिकार किए जाने की सूचना क्षेत्रवासियों को दी तो अन्य ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। किसान रंजीत सिंह ने घर से अपने गायब जानवर को पहचान लिया और सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी माजिद इब्राहिम, वन दारोगा राजकुमार, शील कुमार, कपिल कुमार ,अजीम खां मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने जानवर के पंजों एवं पद चिन्हों की पहचान कर तेंदुए के होने की पुष्टि कर मामले से डीएफओ राजीव कुमार को अवगत कराया। जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने कई किलोमीटर के जंगल में काम्बिंग की, लेकिन टीम को जगह जगह तेंदुए के पंजों के निशान ही दिखाई दिए। डीएफओ राजीव कुमार ने ग्रामीणों से तेंदुए के पकड़े जाने तक रात्रि में न निकलने एवं दिन में खेतों में एकत्र होकर ही जाने की बात कहते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed