फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard seen climbing tree in Bilaspur

Rampur News: बिलासपुर में पेड़ पर चढ़ता दिखा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen climbing tree in Bilaspur
रामपुर। वन विभाग ने तेंदुआ व उसके दो शावकों को पकड़ने के लिए चंदेन गांव के जंगल में पिंजरा लगवा दिया है। वहीं बुधवार शाम पड़ोसी गांव टैमरा में ग्रामीणों ने पेड़ पर तेंदुआ चढ़ता हुआ देखा। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिग की। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि कहीं भी तेंदुआ व उसके शावक नहीं दिखे हैं। डर के मारे ग्रामीण रात जागकर काट रहे हैं। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेन में जाफराबाद रोड पर तीन दिन पूर्व भाजपा नेता अमित हांडा ने कुत्ते को ले जाते हुए तेंदुआ देखा था। बुधवार को वन विभाग की टीम ने चंदेन गांव के जंगल में गन्ने के खेत में पिंजरा लगवा दिया। पिंजरे में एक बकरी को बांधा गया है। वहीं बुधवार को बुधवार की शाम टैमरा गांव के लोगों ने वन विभाग व रूद्र विलास चौकी पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने एक तेंदुआ को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा है। सूचना पर वन क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार सिंह व पुलिस टीम गांव पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुआ को खोजने का प्रयास किया गया लेकिन, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि चंदेन गांव उनके गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है, ऐसे में तेंदुआ खेतों के रास्ते उनके गांव के जंगल में आ गया है। रेंजर ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी चंदेन गांव के आसपास के खेतों में कांबिंग की गई लेकिन, कहीं तेेंदुआ और उसके शावकों का सुराग नहीं लगा। अगर तेंदुआ व उसके शावकों की लोकेशन कहीं और मिलेगी तो पिंजरे को वहां स्थापित करा दिया जाएगा। फिलहाल कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन


डर के मारे खेतों पर नहीं जा रहे किसान
ग्राम चंदेन में मंदिर के समीप तेंदुआ और उसके दो शावक देखे जाने के बाद से गांव समेत हामिद नगर, चंदेन कॉलोनी, जाफराबाद, सीहोर, सिहोरा, टैमरा, मनिहारखेड़ा, खेमरी आदि गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग अब खेतों पर भी जाने से पूरी तरह कतरा रहे हैं और रात को भी ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। पैदल व दो पहिया वाहनों से चलने वाले लोग भी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने ग्रामीणों किया सतर्क
क्षेत्र में तेंदुआ व उसके दो बच्चों के आने की खबरों को लेकर वन विभाग की टीम हर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को तेंदुआ के हमले से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रेंजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है कि वह अपने जानवरों को घर के अंदर बांधकर रखें तथा दरवाजे आदि खुले न रखें। अकेले खेतों पर न जाएं। किसी भी तरह की कोई सूचना हो तत्काल पुलिस प्रशासन व वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed