{"_id":"66b1654a6724f351350e6d54","slug":"leopard-seen-again-behind-johar-university-panic-among-villagers-rampur-news-c-282-1-rmp1006-127292-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Tue, 06 Aug 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के पास कोसी बांध के आसपास लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। आठ दिन पहले टांडा निवासी कपड़ा व्यापारियों ने तेंदुआ देखा था।
जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे बने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास तेंदुआ दिखाई दिया। आलिया गंज निवासी नवाब और नन्ने शनिवार शाम जानवरों को चरा रहे थे, इसी दौरान झाड़ियों से तेंदुआ निकलता दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने पहले भी तेंदुआ देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम काफी छानबीन की, लेकिन तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए तो तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा। तेंदुए की खबर सुनकर ग्रामीणों ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल से तेंदुए के दिखने बात होती रहती है, लेकिन वन विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। करीब पांच महीने पहले एक कुत्ते का शव पेड से मिला था, जिसको तेंदुए ने निवाला बनाया था। इसके बावजूद भी वन विभाग ने तेंदुए के होने से हाथ खींचा लिया था। संवाद