फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lekhpal examination

चकबंदी लेखपाल परीक्षा आज

Sat, 07 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
lekhpal examination
चकबंदी लेखपाल बनने के लिए रविवार को रामपुर में 19 हजार अभ्यर्थियों की भीड़ जुटेगी। प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखकर पुलिस-प्रशासन का पसीना अभी से छूट रहा है।
विज्ञापन



चकबंदी विभाग में लेखपालों की भर्ती के लिए पिछले दिनों रिक्तियां निकाली गई थीं। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार को प्रदेश भर में एक साथ होगा। रामपुर में 19708 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



ग्रामीण इलाकों के स्कूल-कालेजों को भी इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थियों की भीड़ के बारे में सोचकर पुलिस व प्रशासनिक हलकों में खलबली मची है। प्रशासन की ओर से जिलेभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले को 17 सेक्टरों में बांट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



17 सेक्टरों में जिला स्तरीय अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। शहर में नगर मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल को शहरी क्षेत्र की शांति व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह को जिलेभर की शांति व्यवस्था देखेंगे।



परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दिनभर सीटिंग प्लान का काम कराया गया। अफसरों की निगरानी में जिले के ज्यादातर केंद्रों पर सीटिंग प्लान का काम कराया गया। दिनभर प्रधानाचार्यों की मौजूदगी में कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed