फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Last chance for debate in Amar Singh's case

Rampur News: अमर सिंह के मामले में बहस के लिए अब अंतिम मौका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Last chance for debate in Amar Singh's case
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज दिवंगत सपा नेता अमर सिंह के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी। कोर्ट ने बहस के लिए बचाव पक्ष को अब अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाने में सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज एक इंटरव्यू के दौरान सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को भी होनी थी। बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस की जानी है, लेकिन सोमवार को बहस के लिए अधिवक्ता नहीं पहुंचे, जिस पर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोर्ट ने बचाव पक्ष को अब बहस के लिए अंतिम मौका दिया है। इस मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी। वहीं दूसरी ओर यतीमखाना बस्ती मामले में भी कोर्ट में सुनवाई होनी थी,लेकिन इस मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed