{"_id":"683213a609213223550a1f74","slug":"land-fixed-for-block-auditorium-and-library-rampur-news-c-282-1-rmp1005-146290-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ब्लॉक सभागार और लाइब्रेरी के लिए जमीन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ब्लॉक सभागार और लाइब्रेरी के लिए जमीन तय
Sun, 25 May 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 25 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र ने शनिवार को रेवड़ी कलां स्थित निर्मानाधीन पुलिस चौकी, रोड चौड़ीकरण, लाइब्रेरी समेत ब्लॉक में बनने जा रहे सभागार का स्थलीय निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र ने शाहबाद तहसील क्षेत्र का दौरा किया। डीएम ने रामपुर से शाहबाद के बीच मार्ग का चौड़ीकरण का जायजा लिया। इसके बाद शाहबाद रोड स्थित रेवड़ी कला चौराहे पर निर्माणाधीन पुलिस चौकी, ब्लॉक में ग्राम विकास निधि से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये से बनने वाले सभागार के लिए भूमि को चिह्नित की। नगर पंचायत शाहबाद की ओर से एक करोड़ चालीस लाख रुपये से बनने वाली लाइब्रेरी के लिए पुराने सीओ आवास परिसर में भूमि को चिह्नित कर कार्य जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
14 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन वाटर हैड टैंक, बनेंगी दुकानें और पार्क
अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि शनिवार को डीएम जोगिंदर सिंह ने नगर पंचायत में कई स्थानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाहबाद कोतवाली की बराबर में नगर पंचायत की जगह में दुकान बनाने के लिए निर्देश दिए। वहीं पुरानी तहसील प्रांगण में वाटर हेड टैंक बनाने का और पार्क बनाने के लिए कहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शाहबाद में दो वाटर हेड टैंक और एक भीतर का में वाटर हैड टैंक का निर्माण होगा। 14 करोड़ रुपये की कीमत से यह वाटर हैड टैंक बनाए जाएंगे, जिनकी वित्तीय स्वीकृत भी हो चुकी है।