फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Laborer injured due to electric shock

Rampur News: करंट की चपेट में आने से मजदूर घायल

Wed, 07 Aug 2024 05:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured due to electric shock
बिलासपुर (रामपुर)। नगर में माटखेड़ा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली में सीमेंट के कट्टे लादने के दौरान लोहे का एंगल हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। जिसके कारण बिजली का करंट लगने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत में सुधार बताया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विशनपुर जागीर निवासी फार्मर सरनदीप सिंह के अनुसार मंगलवार को उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली के जरिए तीन मजदूरों को सीमेंट के कट्टे लेने के लिए नगर में माटखेड़ा रोड स्थित एक दुकान पर भेजा था। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे तीनों मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में सीमेंट के कट्टे लाद रहे थे। इस दौरान एक मजदूर साकिब अंसारी निवासी कस्बा नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड ने ट्राली में पड़े लोहे के एंगल को उठाया। इस दौरान एंगल ट्राली के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। बिजली का करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मजदूर की हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed