{"_id":"66270bbeb0e42e22fc097527","slug":"kidnapped-student-recovered-from-highway-side-rampur-news-c-282-1-smbd1025-120399-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अपहृत छात्रा हाईवे किनारे से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अपहृत छात्रा हाईवे किनारे से बरामद
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने अपहृत नाबालिग छात्रा को दो सप्ताह बाद हाईवे किनारे से बरामद कर लिया है। वहीं अपहरणकर्ता अमित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।
छह अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे एक गांव निवासी एक श्रमिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि उसकी सात वर्षीय नाबालिग बेटी गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। स्कूल से आने के बाद वह खेत पर अपनी मां के पास जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही अमित ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार रविवार की रात करीब नौ बजे मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नैनीताल हाईवे बाईपास पर छात्रा के साथ आरोपी कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।