{"_id":"60ec8f338ebc3eec6f32065c","slug":"khyaliram-lodhi-took-oath-as-district-panchayat-president-rampur-news-mbd3954733184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्यालीराम लोधी ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्यालीराम लोधी ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ
विज्ञापन
रामपुर। ख्यालीराम लोधी ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिलाधिकारी ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने जिले में निष्पक्ष भाव से हर वर्ग व हर क्षेत्र में विकास कराने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रहे।
नगर के उत्सव पैलेस में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने भाजपा नेतृत्व, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का आभार व्यक्त किया। कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिपं अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है वो उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। ईमानदारी और निष्पक्ष भाव के साथ सभी जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि उनका कार्यकाल विकास कार्यों की मिसाल पैदा करे। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा ने ईमानदार, शिक्षित सदस्य को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि ख्यालीराम लोधी पिछड़े समाज से आते हैं और इनसे उम्मीद है कि ये आखिरी पायदान पर मौजूद व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाएंगे। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी जिले में जिला पंचायत, राज्य और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव विकास कार्य कराने की बात कही।
इस अवसर पर एसपी शगुन गौतम, सीडीओ गजल भारद्वाज, विधायक राजबाला, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी राजीव सिसौदिया, पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी संभाला कार्यभार
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने शपथग्रहण के बाद कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। बाद में उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद सोमवार को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यालय आकर कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले के विकास से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।