फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   khajooriya ke yuvak ki delhi me hatya

खजूरिया के युवक की दिल्ली में हत्या

Tue, 14 Nov 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
khajooriya ke yuvak ki delhi me hatya
लालाराम मौर्य का फाइल फोटो।
थाना क्षेत्र से दिल्ली में काम करने के लिए गए युवक की हत्या कर शव हरियाणा सीमा पर जंगल में फेंक दिया गया। हत्या की खबर से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। शव लेने के लिए परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया कलां निवासी लालाराम मौर्य (36) पुत्र गोविंदराम मौर्य दिल्ली में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह तीन माह पूर्व ग्राम खुजरिया खुर्द निवासी कुछ लोगों के साथ काम करने गया था। रविवार दोपहर हरियाणा पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर डीएलएफ फेज दो थाना क्षेत्र में जंगल से एक युवक का शव बरामद किया था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पास से मिले अभिलेखों के जरिए पता लगाया और लालाराम के साथियों से संपर्क किया। उसके साथ काम करने वाले लोगों ने शिनाख्त की। 
विज्ञापन


रविवार रात दिल्ली से उसका एक परिचित उसके गांव पहुंचा और परिजनों को लालाराम के अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई। इसके बाद लालाराम का भाई गंगाराम कुछ लोगों के साथ दिल्ली पहुंचा,
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसे भाई की हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। लालाराम भूमिहीन था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। लालाराम के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खजुरिया थाना प्रभारी सोमवीर वर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed