{"_id":"5a09f1874f1c1bb6678bb828","slug":"khajooriya-ke-yuvak-ki-delhi-me-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजूरिया के युवक की दिल्ली में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूरिया के युवक की दिल्ली में हत्या
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
लालाराम मौर्य का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र से दिल्ली में काम करने के लिए गए युवक की हत्या कर शव हरियाणा सीमा पर जंगल में फेंक दिया गया। हत्या की खबर से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। शव लेने के लिए परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया कलां निवासी लालाराम मौर्य (36) पुत्र गोविंदराम मौर्य दिल्ली में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह तीन माह पूर्व ग्राम खुजरिया खुर्द निवासी कुछ लोगों के साथ काम करने गया था। रविवार दोपहर हरियाणा पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर डीएलएफ फेज दो थाना क्षेत्र में जंगल से एक युवक का शव बरामद किया था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पास से मिले अभिलेखों के जरिए पता लगाया और लालाराम के साथियों से संपर्क किया। उसके साथ काम करने वाले लोगों ने शिनाख्त की।
रविवार रात दिल्ली से उसका एक परिचित उसके गांव पहुंचा और परिजनों को लालाराम के अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई। इसके बाद लालाराम का भाई गंगाराम कुछ लोगों के साथ दिल्ली पहुंचा,
विज्ञापन
जहां उसे भाई की हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। लालाराम भूमिहीन था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। लालाराम के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खजुरिया थाना प्रभारी सोमवीर वर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।