{"_id":"42fb715f81b4d8ed169d55a78c882fe5","slug":"jila-panchayat-president-seat-on-dharna-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पक्ष पर धमकाने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता पक्ष पर धमकाने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में धांधली समेत कई समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और समर्थकों का प्रशासन के खिलाफ धरना शनिवार को भी जारी रहा। सत्ता पक्ष के लोगों पर धमकाने का आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की गई। राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम और उनके समर्थक जिला पंचायत में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। धरना शनिवार को भी जारी रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में जिला पंचायत से 112 गांवों में कराए जा रहे विकास कार्य रुकवा दिए हैं। वोटर लिस्टों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।
चेतावनी दी कि अगर सत्ता पक्ष ने प्रशासन से धांधली कराई तो विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के लोग फर्जी मुकदमे दर्ज कराने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल से सुरक्षा की गुहार की है। धरना देने वालों में मुस्तफा हुसैन, अहसान पाशा, जाबिर, नदीम, हाफिज सिराज, मो. इकबाल, मुशर्रफ अली, शकील, अलाउद्दीन, रिजवान अली, इरफान अली, इदरीस, मुराद अली, फाजिल, महबूब, अशफाक, फिरासत, शाकिर नेता, इंतजार, अरशद पाशा थे।