{"_id":"0a012ca15823454584bbd887f76f069d","slug":"jila-panchayat-president-seat-on-dharna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे जिपं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे जिपं अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची में धांधली समेत कई समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत में बेमियादी धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ज्ञापन लेने पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट को लौटना पड़ा।
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम शुक्रवार को अपने समर्थकों के संग जिला पंचायत में एकत्र हुए। समर्थक वोटर लिस्ट में धांधली समेत कई समस्याएं लिखी तख्तियां लिए हुए थे। समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और फिर बेमियादी धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष ने एलान किया कि जुलूस की शक्ल में ज्ञापन देने डीएम आवास जाएंगे।
यह सुनकर खुफिया विभाग के कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद नगर मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने धरना स्थल पर पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट को नौ सूत्रीय ज्ञापन पढ़कर सुनाया। नगर मजिस्ट्रेट ने जब ज्ञापन देने की बात कही तो जिला पंचायत अध्यक्ष ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
समर्थक डीएम या एडीएम को बुलाने की बात पर अड़ गए। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट लौट गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली बरती गई है। किसानों को फसलों का मुआवजा नहीं मिला है।
चेतावनी दी कि अगर शीघ्र समस्याओं को निराकरण नहीं किया तो भूख हड़ताल और फिर संयुक्त रूप से आत्मदाह करेंगे। धरने पर बैठने वालों में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहसान, मुस्तफा हुसैन, हरजिंदर सिंह, अली मंसूर फारूखी, बाबू अली, अब्दुल हसन, रमन कुमार, हाफिज एजाज भी शामिल थे।