{"_id":"e27829caf8b77d52a4f4e50d9fde9af8","slug":"jila-panchayat-president-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में पहले आप-पहले आप की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में पहले आप-पहले आप की स्थिति
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर अभी कोई भी अपने पत्ते नहीं खोल रहा है। सबकी नजर सपा पर लगी हुई है। सपा को अभी इस मुद्दे पर फैसला लेने की जल्दी नहीं है। इस मुद्दे पर माह के अंत तक फैसला लिए जाने की उम्मीद है। वहीं, इसके बाद दूसरी पार्टियां अपना पत्ता खोल सकती हैं।
फिलहाल इस चुनाव को लेकर मैदान में उतरने वाले पहले आप, पहले आप की स्थिति में हैं। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन एक जनवरी को होना है। इसके लिए मतदान सात जनवरी को होगा। जिले में 35 जिला पंचायत सदस्य हैं। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सपा के समर्थन से जीतने वाले प्रत्याशियों की संख्या लगभग 14 थी। नगर विकास मंत्री आजम खां ने दावा किया था कि उनके संपर्क में 22 सदस्य हैं। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष सपा का बनेगा। जिला पंचायत सदस्यों के साथ उन्होंने एक-दो बार मीटिंग भी की।
विज्ञापन
अधिकारिक रूप से अभी कोई एलान नहीं किया गया है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि 30 दिसंबर तक सपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी के लिए नाम का ऐलान हो सकता है। वैसे सपा में तीन-चार लोगों के नाम जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चल रहा है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला नगर विकास मंत्री आजम खां ही लेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दूसरा सबसे बड़ा खेमा वर्तमान अध्यक्ष अब्दुल सलाम का है। सलाम का दावा है कि उनके छह समर्थक चुनाव जीते हैं। अन्य कई सदस्य भी उनके संपर्क में हैं। भाजपा के समर्थन से भी पांच सदस्य चुनाव जीते थे। इन दोनों ने भी अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
अंदरखाते विचार-विमर्श, समर्थन लेने-देने पर चर्चा जरूर चल रही है, लेकिन कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। सभी को इस बात का इंतजार है कि सपा का उम्मीदवार कौन होगा?। जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए 35 में से 18 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।