{"_id":"7581f4062fa307ba580bcfebbe1c71f5","slug":"jila-panchayat-president-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात को होगी अध्यक्ष की ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात को होगी अध्यक्ष की ताजपोशी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात जनवरी को जिले का जिला पंचायत अध्यक्ष मिल जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद डीएम ने चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के सभी कार्यक्रम डीएम कोर्ट में होंगे। एडीएम को चुनाव के लिए एआरओ बनाया गया है।
शासन के प्रस्ताव पर राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी कर दी थी। सात जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को जिला स्तर पर डीएम की ओर से अधिसूचना जारी की जानी थी।
तय कार्यक्रम के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। आयोग की ओर से जारी किए निर्देश के अनुसार एक जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने का काम होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। चार जनवरी को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
सात जनवरी को मतदान और फिर इसी दिन मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया क लेक्ट्रेट स्थित डीएम की कोर्ट में होगी। मतगणना कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किया है।