फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat chunav nomination in rampur

81 और महारथी मैदान में उतरे

Sat, 03 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 03 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav nomination in rampur
पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो गया। जिला पंचायत सदस्य के छह वार्डों से 81 और लोगों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी रही। दूसरे चरण के चुनाव के लिए छह वार्डों से कुल 148 लोगों ने उम्मीदवारी जताई है।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मिलक क्षेत्र के छह जिला पंचायत के वार्डों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। दूसरे दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम एमपी सिंह, एआरओ मदन गर्बियाल की देखरेख में वार्ड 30 से 35 तक के सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई।
विज्ञापन



प्रत्याशी लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भी नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। आखिरी दिन कुल 81 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। दो दिन में 148 पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच का काम रविवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड-30 ms लाखन सिंह, चंचल कुमार, अनीता कुमारी, रवि गुप्ता, चंद्र प्रकाश, कपिल, भारत भूषण गुप्ता, हर नंदन, प्रवीन। वार्ड-31 से पंकज कुमार, लक्की, नत्थो देवी, आनन्द, ब्रजलाल, अशोक कुमार, ऋषि कुमार, गौस मोहम्मद, सुरेश, झम्मन लाल, जगत सिंह, मिसवाउल हसन खां ने नामांकन कराया।


वार्ड-32 से सुनीता देवी, मेराज बी, नाजरीन नाजिम, त्रिवेनी, श्याम देवी, श्याम देवी, धर्मवती, सरिता। शाहाना बेगम उर्फ साईना बेगम, सरोज, भाग्यश्री उर्फ भागवती, नीरज गंगवार, सुषमा। वार्ड-33 से अमरपाल सिंह, मुख्तार अहमद, आसिया बी, कईयूम खां, संजीव कुमार, महीपाल, खेमकरन लाल, शांति देवी, फातमा बी, मेहरबान अली, रामौतार कोमिल ने नामांकन कराया। 


वार्ड-34 से रणजीत सिंह, सूरज कला, महेश पाल, पुष्पा देवी, जागन सिंह, राजाराम, अमन, रेखा, सुरेंद्र सिंह सागर, उर्मिला देवी, राम प्रसाद, भूप देवी, रामेश्वर दयाल, भूप देवी, सुनील, सतीश चंद्र, कपिल कुमार सिंह, रामाधारा, रामेश्वर दयाल, सुरेश कुमार ने नामांकन कराया।



वार्ड-35 से मोहन लाल गंगवार, रामेश चंद्र, ऊषा देवी, सुभाष चंद्र, धर्मपाल, छुन्न खां, मुन्न खां, लज्जावती गंगवार, अफ्तार अहमद, रेखा रानी, अमर, राजीव कुमार, मंगल सेन ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed