फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jauhar University VC invites Chief Minister Yogi Adityanath

Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी के वीसी ने मुख्यमंत्री को दिया न्योता, कहा- आप कभी भी यहां आकर निरीक्षण कर सकते हैं

Tue, 01 Nov 2022 10:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Nov 2022 10:57 PM IST
सार

जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद आरिफ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उनको यहां आने का न्योता दिया है। कहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी आपके राज्य की धरोहर है। आप कभी भी यहां आकर निरीक्षण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jauhar University VC invites Chief Minister Yogi Adityanath
जौहर यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद आरिफ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उनको यहां आने का न्योता दिया है। कहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी आपके राज्य की धरोहर है। आप कभी भी यहां आकर निरीक्षण कर सकते हैं, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। आपके मागदर्शी सलाह का अविलंब क्रियान्वयन किया जाएगा।

विज्ञापन


जौहर यूनिवर्सिटी के वीसी ने पत्र में आगे कहा है कि यह शैक्षिक संस्थान देश की धरोहर है। यहां पर पुलिस बल तैनात होने की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में जिलाधिकारी को 22 अक्तूबर को पत्र सौंपा गया था। इसके बाद पुलिस हटा ली गई थी। लेकिन फिर से 31 अक्तूबर की मध्य रात्रि में यूनिवर्सिटी में पुलिस तैनात कर दी गई है। शिक्षा मंदिर में पुलिस की तैनाती होने से विद्यार्थियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


इस वजह से यूनिवर्सिटी में नए दाखिले भी नहीं हो रही है और कई पुलिस की डर से कई कर्मचारी नौकरी छोड़ कर जा चुके हैं। यूनिवर्सिटी के दो सहायक वित्त अधिकारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी रिहाई 15 अक्तूबर को जेल से हुई थी। दोनों की गिरफ्तारी की वजह से विद्यार्थियों को नो ड्यूज नहीं मिल पाई। इससे अगली कक्षाओं की परीक्षा प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed