फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jauhar university gate issue

जौहर गेट प्रकरण : बहस की प्रक्रिया हुई पूरी, दो अगस्त को सुनाया जा सकता है फैसला.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
jauhar university gate issue
रामपुर। जौहर विवि के गेट प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें आरोपों पर बहस हुई। बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई है, अब इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख दो अगस्त तय की है। जिसमें संभवत: इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है।
विज्ञापन

साल 2019 में एसडीएम सदर की कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर जौहर यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट हटाने के आदेश दिए थे। आरोप था कि यूनिवर्सिटी के अंदर जो सड़क मौजूद हैं, वे लोक निर्माण विभाग की हैं, जिसे गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही जुर्माने के आदेश भी दिए गए थे। इस मामले में आजम खां की ओर से एसडीएम कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने आजम खां की याचिका खारिज कर दी थी और साथ ही उनको जिला जज की कोर्ट में अपील दायर करने को कहा था। इसके बाद रामपुर सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई थी। मामले में सोमवार और मंगलवार दो दिन लगातार सुनवाई हुई। जिसमें बहस की प्रक्रिया हुई। मंगलवार को बहस की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने बताया कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी इस मामले में कोर्ट में बहस हुई। मंगलवार को बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब इस मामले में दो अगस्त की तारीख तय की गई है। जिसमें इस मामले को लेकर फैसला सुनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed