फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jama masjid intjamia comeeti hand over memorandom

जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
jama masjid intjamia comeeti hand over memorandom
रामपुर। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें माह-ए-रमजान में निर्बाध बिजली आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था समेत दस बिन्दुओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौँपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि रविवार तीन अप्रैल से माह-ए-रमजान शुरू होने की संभावना है। लिहाजा प्रशासन के स्तर पर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को लेकर इंतजाम मुकम्मल कराए जाएं।
विज्ञापन

ज्ञापन में रमजान माह में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, सहरी व इफ्तारी के समय बिजली कटौती न होने, पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था होने, कमजोर ट्रांसफार्मर को बदले जाने, पूरे रमजान माह रात दो बजे से सुबह पांच बजे निर्बाध पेयजल आपूर्ति होने, मस्जिदों के आसपास से लेकर पूरे शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने, बाजारों में भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था सही रखने, बाजारों से अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाने, अलविदा जुमा की नमाज से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने आदि की मांग शामिल हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर इंतजामिया कमेटी के सचिव मुकर्रम रजा इनायती के हस्ताक्षर हैं। इसके साथ ही जमीअत उलमा ए हिंद की ओर से भी जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया जिसमें रमजान माह में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, मस्जिदों के आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था कराने, सहरी व इफ्तार के समय पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष असलम जावेद कासमी, मौलाना अब्दुल्लाह खां फैजी, मुफ्ती साजिद खां, तसलीम खां, सैय्यद जावेद मियां आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed