फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jail me bandiyo ko afsaro ne haraya

क्रिकेटः जेल में बंदियों को अफसरों ने हराया

Sun, 03 Dec 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
jail me bandiyo ko afsaro ne haraya
रामपुर में जेल बंदियों और कर्मचारियों के बीच हुए क्रिकेट मैच में खुशी का इजहार करतीे विजयी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जेल प्रीमियर लीग के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जेल अफसरों व कर्मियों की टीम ने बंदियों की टीम को 22 रन से पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया। 
जिला कारागार की ओर से जेल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमें बंदियों की आठ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। शनिवार को टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबला बैरक संख्या चार और अफसरों व कर्मियों की टीम के बीच हुआ। टास जीतकर पहले खेलते हुए कार्यालय की टीम ने 20 ओवर में 74 रन बनाए । कार्यालय टीम के खिलाड़ी बंदी हरिओम ने 44 रन बनाए । बाद में बैरक संख्या चार की टीम द्वारा बैटिंग करते हुए 17.5 ओवर में कुल 52 रन बनाए एवं आल टीम आउट हो गयी । कार्यालय टीम की ओर से
विज्ञापन


बंदी आरिफ द्वारा चार विकेट एवं बंदी गौरव एवं डिप्डी जेलर केपी सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए । 
प्रतियोगिता में कुल 88 बंदी व अधिकारी एवं कर्मचारी खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारी की ओर से जेलर आदित्य कुमार, डिप्टी जेलर केपी सिंह एवं जेल वार्डन सुदेश कुमार द्वार बंदियों सहित भाग लिया गया। फाइनल मैच में एम्पायर बंदी इब्ने अली तथा मनोज यादव रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरस्कार वितरण में प्रथन स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रेक सूट एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को लोअर ,टीशर्ट प्रदान किए गए तथा एम्पायर को ट्रेक सूट प्रदान किया गया । प्रतियोगिता में जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया व डिप्टी जेलर विजय गुप्त द्वारा बंदियों को पुरस्कृत किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed