फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jaharuniversity issue

आजम खां से जुड़े शत्रु संपत्ति और दो अन्य मामलों में 12 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
jaharuniversity issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां द्वारा शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने के आरोप में दर्ज मुकदमे के साथ ही दो अन्य मामलों की शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। इसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने के आरोप में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ साल 2019 में अजीमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में सांसद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। जिसके बाद चार अगस्त को इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खां का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था। इसके बाद पिछली तारीख पर इस मामले में जमानत मिलने वाले आरोपी और ऐसे आरोपी जिन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली हैं उनकी फाइलें अलग-अलग करने करने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया था। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि आजम खां से जुड़े शत्रु संपत्ति मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तारीख तय की है। इसके साथ ही सपा सांसद आजम खां के खिलाफ स्वार कोतवाली में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन और गंज थाने में दर्ज पड़ोसी से मारपीट के आरोप के मामले में अगली तारीख 12 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed