{"_id":"5748a1464f1c1ba525690f19","slug":"jaali-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार की जाली करेंसी के संग चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार की जाली करेंसी के संग चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 28 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 80 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। पूरा गिरोह पश्चिम बंगाल और बिहार से जाली करेंसी लाकर मुरादाबाद मंडल में खपा देता था। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो लोग मुरादाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
टांडा पुलिस ने गुरुवार की शाम को चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब इन लोगों से पूछताछ की तो कई अहम जानकारियां पुलिस को मिलीं। पुलिस को इनके कब्जे से एक-एक हजार रुपये के नकली नोट मिले। इन सभी के पास इस तरह 80 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक टांडा पुलिस ने मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव निवासी नसीम पुत्र छिद्दा, जाबुल पुत्र फकीरा के साथ ही टांडा थाना क्षेत्र के छितरिया जागीर निवासी उसमान पुत्र छोटू व इसी गांव के आकिम को गिरफ्तार किया है। उनके मुताबिक यह लोग नकली करेंसी का धंधा कर रहे थे।
इस गिरोह का मुखिया अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
मुरादाबाद देहात के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव निवासी नवाबजान इस गिरोह का सरगना है। एसपी के मुताबिक नसीम के कब्जे से हजार- हजार के 25, जाबुल के कब्जे से 23, उसमान से 19 और आकिम से 13 नकली नोट बरामद हुए हैं। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह के 6 आरोपियों में से 4 को जेल भेज दिया। जबकि दो छोड़े गए आरोपियों में एक युवक वह भी शामिल है, जिसे दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।
गुरुवार को नगर में नकली नोटों के गिरोह के सक्रिय होने से नगर में खलबली मच गई थी। नगर के मोहल्ला पड़ाव से एक युवक को नकली नोट चलाते पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के पांच और साथियों को पकड़ लिया था। शुक्रवार को पकडे़ गए 6 युवकों में से चार युवकों को जेल भेज दिया, जबकि दो युवकों को छोड़ दिया गया। छोड़े गए युवक सुलेमान तथा राशिद थाना क्षेत्र के ग्राम छितरिया जागीर के निवासी है।
लोगों का कहना है की छोड़े गए युवकों में से एक युवक वो है जिसे गुरुवार को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस को दिया था। जिसके कारण नगर में पुलिस द्वारा युवकों को छोड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है।