{"_id":"6793f216877a469bfd0238ca","slug":"it-is-difficult-to-forget-the-sacrifices-of-ex-servicemen-rampur-news-c-282-1-rmp1007-138493-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पूर्व सैनिकों के बलिदानों को भुलाना कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पूर्व सैनिकों के बलिदानों को भुलाना कठिन
Sat, 25 Jan 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों के सम्मान की सराहना की गई। इस दौरान द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मान भी दिया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि हमारे सैनिकों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।
शहर के उत्सव पैलेस में आयोजित समारोह की शुरुआत डीएम जोगिन्दर सिंह एवं एसपी विद्या सागर मिश्र ने की। इस मौके पर डीएम ने सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारजनों से कहा कि हमारे सैनिकों ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम सभी की सैनिकों के परिजनों के प्रति जिम्मेदारी बनती है। देश के प्रति उनका जो सेवा भाव है, वही सेवा भाव उनके परिजनों के प्रति होना चाहिए। हमारा कर्तव्य है कि उनके परिवारजनों से मिलें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों के परिजनों की समस्याओं को सुनने और उन्हें त्वरित निस्तारित करने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार अति आवश्यक है, जिससे उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान डीएम व एसपी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल पंकज नैथानी के साथ जिला सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया तथा इसके बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने जनपद के 15 द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनर्स विधवाओं, दो वीर नारियों, एक शौर्य चक्र, एक सेवा मेडल तथा दो नॉन पेंशनर्स विधवाओं को शॉल और चेक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने एक लघु सामरिक विमोचन भी किया,जो पूर्व सैनिकों के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित है। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मुरादाबाद एक्स अधिकारी, पूर्व सैनिक सूबेदार आरके पाली, अशोक कुमार सक्सेना, संतोष ठाकुर सहित लगभग 450 पूर्व सैनिक आश्रित व उनके परिजन मौजूद रहे।