फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ister celebrated

क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन जी उठे प्रभु यीशु, मनाई खुशियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
ister celebrated
रामपुर। क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु जी उठे थे। प्रभु के पुनरुत्थान पर ईसाई समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

रविवार को ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ईस्टर से पहले शनिवार-रविवार की रात सनराइज सर्विस का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में प्रभातफेरी के बाद पास्टर महबूब मसीह ने प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि क्रूस पर चढ़ने के तीसरे दिन प्रभु यीशु जीवित हो गए थे। जैसे प्रभु ने अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित किया, वैसे हमें भी दूसरों से प्रेम और भाईचारे का व्यवहार करना चाहिए। इस दौरान युवाओं ने गीत गाए। यीशु ने हमें छुड़ाया है पापों के जाल से, चलो दर्शन को सखी आदि गीत गाए। इस दौरान पीयूष ग्रीफिन, एसएम लाल, विशाल चरण, लाल मसीह, आमोस, आमोन, सुनील जॉनसन, मिनी ग्रीफिन, मीनाक्षी चरण, मीना डेनिस, डेनियल मसीह, प्रियंका ग्रीफिन, एनोस लाल, सीमा लाल, मिस्टर जक्की आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

वीआईपी कॉलोनी स्थित साल्वेशन आर्मी चर्च में पास्टर सैमुअल मसीह ने प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि हमें पाप के रास्ते को छोड़कर नेकी के रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान मेजर रागरानी, शेखर, विवेक, मल्लन, धीरज, राजपाल, मोनू, नरेश रामपाल, आयुष आदि मौजूद रहे। सेंट जोजफ कैथॉलिक चर्च में फादर जोवन ने प्रार्थना कराई। मोमबत्ती जलाकर लोगों ने प्रार्थना की। प्रभु के पुनरुत्थान पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed