फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inter state and inter district boarder seal

अंर्तराज्यीय और अंर्तजनपदीय सीमाएं हुई सील, कड़ी नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
inter state and inter district boarder seal
रामपुर। जिले में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाएं सील कर दी गईं हैं। जिले में ऐसे 15 स्थानों पर बेरियर लगाए गए हैं, जो रामपुर को विभिन्न जनपदों और उतराखंड राज्य से जोड़ते हैं। इस दौरान जगह-जगह चेकिंग कर रही पुलिस चौकस निगाहें बनाए हुए है। खुफिया तंत्र अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिसकर्मियों को भी ब्रीफ कर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रचार चुनाव प्रचार थम गया। 48 घंटे पहले थमे प्रचार के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमा सील कर दी गईं हैं। बॉर्डर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड के अलावा बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन को चेकिंग के बाद जनपद में प्रवेश कराया जा रहा है। शनिवार को पुलिस लाइन में डीएम और पुलिस अधीक्षक ने अर्धसैनिक बलों और पुलिस को ब्रीफ कर मतदान में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण मतदान के साथ सौंपे गए दायित्वों को पूरी ईमानदारी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed