फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspeection of mandi campus

मतगणना के लिए पार्किंग का मंडी समिति के बाहर किया जाए इंतजाम : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
inspeection of mandi campus
रामपुर। जिलाधिकारी ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर सिर्फ मतगणना एजेंट और कर्मचारियों को ही मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अफसरों को मतगणना के लिए पार्किंग का इंतजाम मंडी के बाहर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को नवीन मंडी परिसर रामपुर का निरीक्षण करके मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। दरअसल, 10 मार्च को मंडी परिसर में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना होनी है, जिसके लिए सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा वार मतगणना की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट तथा अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान पार्किंग व्यवस्था के लिए मंडी परिसर से बाहर सुरक्षित स्थान का चिन्हीकरण हो जाना चाहिए तथा मंडी परिसर में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। अधिशासी अधिकारी मंडी परिसर में व्यापक साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा के लिए आरक्षित मतगणना हाल में पहुंचकर मतगणना कार्मिकों के बैठने के लिए निर्धारित स्थान एवं एजेंटों के लिए निर्धारित किए गए स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा जरूरी निर्देश दिए। मंडी परिसर में इंटरनेट की उपलब्धता के साथ-साथ आयोग को समयबद्ध तरीके से सूचनाएं प्रेषित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में बेहतर बैरिकेडिंग के साथ-साथ साइनेज भी लगाए जाएं, ताकि परिसर में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके बाद उन्होंने मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह और नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed