{"_id":"625477f0602d145a39077166","slug":"inspection-of-wheat-purchasing-center-rampur-news-mbd424442140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार ने सोमवार को शाहबाद में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक सुस्त पड़ी गेहूं खरीद को रफ्तार देने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग सोमवार दोपहर को शाहबाद मंडी समिति परिसर में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अपर आयुक्त ने अब तक हुई गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली और काफी कम खरीद पर खरीद प्रक्रिया को रफ्तार देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो घर-घर जाकर किसानों से संपर्क करें और उन्हें क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। कहा कि किसी भी किसान को क्रय केंद्र पर कोई भी परेशानी न हो। पीसीएफ, पीसीयू व मार्केटिंग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसानों को गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके बाद अपर आयुक्त चंदौसी क्षेत्र के क्रय केंद्रों के निरीक्षण को रवाना हो गए। डिप्टी आरएमओ डॉ. अनुपम कुमार निगम ने बताया कि अब जिले में गेहूं खरीद शुरू हो गई है। जैसे-जैसे खेतों में गेहूं की फसल कटेगी तो गेहूं रफ्तार पकड़ लेगी। इस दौरान मधु कुमारी, संदीप कुमार, पीसीयू के जिला प्रबंधक नीरज कुमार सरोज, यूपीएसएस के रजत अग्रवाल और पीसीएफ के प्रवीण राणा व अनूप यादव, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।