फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of distict hospital

ीएम ने किया कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
inspection of distict hospital
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करके चिकित्सालय परिसर में कोविड-19 के दृष्टिगत बनाए गए आइसोलेशन वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में पहुंचकर जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार कोविड-19 संक्रमित मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरूस्त होनी चाहिए। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट आपरेटेड वार्ड एवं पोषण पुनर्वास केंद्र सहित विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण किया तथा पोस्ट ऑपरेटेड वार्ड में गर्मी के दृष्टिगत मरीजों की सुविधा के लिए यथाशीघ्र एसी स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बातचीत की। पोषण पुनर्वास केंद्र में उन्होंने एडमिट बच्चों के माता-पिता से बच्चों की देखभाल के लिए प्रदान की व सेवाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने केंद्र के इंचार्ज से बच्चों को प्रदान की जा रही खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि बच्चों की बेहतर देखभाल की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे कोविड आइसोलेशन वार्ड में तैनात स्टाफ को पुन: प्रशिक्षण कराएं, ताकि उन्हें यह पता चल सके कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत आइसोलेशन वार्ड में उनके क्या दायित्व है और उन्हें किस प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। चिकित्सालय परिसर में स्थित किचन परिसर का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व्यवस्था देखी। किचन में साफ-सफाई की स्थिति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed