फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inprovement in roadways deepo

Rampur News: रोडवेज बस अड्डे की बदलेगी सूरत, कायाकल्प के लिए मिली मंजूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
inprovement in roadways deepo
रामपुर। रोडवेज बस अड्डा परिसर की सूरत जल्द ही बदल जाएगी। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने परिवहन मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद शासन ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए रोडवेज परिसर का कायाकल्प कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आगामी दिनों में रोडवेज परिसर चमाचम नजर आएगा।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगे पंखे ठीक से नहीं चल पाते। जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा परिसर की सड़क भी खराब हो गई है। सड़क में गहरे-गहरे गडढे हो गए हैं। बसों के आवागमन में असुविधा होती है। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद परिवहन मंत्री ने विधायक के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आवश्यक कार्य पूर्ण कराने के लिए परिवहन आयुक्त को निर्देश जारी कर दिए हैं। विधायक ने बताया कि रामपुर की जनता हो या फिर प्रदेश के दूसरे शहरों के लोग, रोडवेज बस स्टैंड पर सभी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यदि रोडवेज की व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा के अनुरूप होंगी और उन्हें सुविधाएं मिलेंगी, तो सरकार का मकसद सार्थक होगा। उन्होंने परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देश देकर जल्द ही कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed