{"_id":"60dcb6f68ebc3ebb940f8459","slug":"innocent-fell-from-roof-while-playing-death-rampur-news-mbd3941124134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय छत से गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय छत से गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन
स्वार। खेलते समय छत से गिर कर मासूम बालक छत से गिर कर घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल अवस्था मे उसे सीएचसी लाया गया। जहां उपचार शुरू होने से पूर्व ही मासूम की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बुधवार की सुबह नगर से सटे तहसील क्षेत्र के गांव फाजलपुर में गांव निवासी नरेंद्र कुमार का तीन वर्षीय बेटा कृष्णा घर की सीढ़ियां चढ़ कर घर की छत लर पहुंच गया। जबकि परिवार के सदस्य अपने अपने काम में व्यस्त थे और कुछ लोग खेतों में काम करने गए हुए थे। छत की बाउंड्रीवाल न होने के कारण मासूम खेलता हुआ छत के किनारे पर पहुंच गया और असंतुलित हो नीचे आंगन में जा गिरा। मासूम बालक की चीख सुनकर परिजन उसकी ओर दौड़े ओर उसे घायल अवस्था मे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उपचार शुरू होने से पूर्व ही मासूम की मौत हो चुकी थी। चिकित्सक द्वारा मासूम बालक को मृत घोषित करने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बालक के शव को बिना कार्रवाई किए घर ले गए। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. नितिन दत्त शर्मा ने बताया कि बालक के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई है।
बच्चों के साथ होने वाली घटनाएं रोकने को बरतें सावधानियां
1.घर के जीने पर दरवाजा हो और उसे बंद रखें।
2.घर के गड्ढे व हौद ढक कर रखने चाहिए।
3.घर के सामने नाला व गटर खुला नहीं रखना चाहिए।
4.बिजली की पहुंच से बच्चों को हमेशा दूर रखें।
5.घर में रखे कीटनाशक दवाएं जहरीले पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रखें।