फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   injures young died in hospital

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
injures young died in hospital
शाहबाद (रामपुर)। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बमनपुरी गांव निवासी चचेरे-तहेेरे भाई बिंटू और खिलेंद्र (38) पटवाई थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे। शुक्रवार देर रात को वैवाहिक कार्यक्रम में से लौटते समय शाहबाद क्षेत्र के रामगंगा पुल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रामपुर को जा रही एक निजी एंबुलेंस को रुकवा कर दोनो ंघायलों को शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, लेकिन परिजन अपनी मर्जी से दोनों घायलों को हायर सेंटर मेरठ ले गए थे। मेरठ में उपचार के दौरान निजी अस्पताल में खिलेंद्र की मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed