{"_id":"622e2fa2b2acb32e621a008a","slug":"injured-yound-died-in-hospital-rampur-news-mbd4214624176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में टैंक फटने से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में टैंक फटने से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। अमरोहा के मंडी धनौरा में निजी फैक्टरी में मजदूरी करने गए दो युवक घायल हो गए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है। जबकि, दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के पशुपुरा गांव निवासी हितेश (24) और इसी कोतवाली क्षेत्र के परौता गांव निवासी मनोहर मजदूरी करने के लिए अमरोहा के मंडी धनौरा गए हुए थे। हितेश के परिजनों के अनुसार शनिवार शाम को मंडी धनौरा के एक निजी फैक्टरी में काम करते समय टैंक फट गया। टैंक के फटने से हितेश और मनोहर बुरी तरह से झुलस गए। झुलसने से हितेश की हालत बेहद गंभीर हो गई। जिन्हें, आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पाकर परिवार के सभी सदस्य दिल्ली के निजी अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों ने बताया रविवार सुबह को दिल्ली के अस्पताल में हितेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद जब हितेश का शव गांव में पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। रविवार देर शाम को मृतक के शव का परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि, दूसरी ओर परौता गांव निवासी मनोहर की भी हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है और वह मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।