फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Independence Day 2023: Rampur got independence from country after two years, joined India 1949

स्वतंत्रता दिवस 2023: भारत जब 1947 को हुआ आजाद, तो रामपुर को क्यों मिली 1949 को आजादी, आप भी जानें पूरी कहानी

Fri, 11 Aug 2023 09:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 09:31 AM IST
सार

इतिहासकार नफीसउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि आजादी के करीब दो साल बाद यानी 30 जून 1949 को रामपुर रियासत का भारत में विलय हुआ था। इसी दिन से रामपुर भी आजाद देश में शामिल हो पाया था। रामपुर रिसायत के पहले नवाब फैजुल्ला अली खां रहे।

विज्ञापन
Independence Day 2023: Rampur got independence from country after two years, joined India 1949
रामपुर की रजा लाइब्रेरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश भले ही 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था, लेकिन रामपुर के लोगों को लगभग दो साल बाद आजादी मिली थी। देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों के बाद रामपुर रियासत का विलय 1949 में भारत में हुआ था। रामपुर में दशकों तक नवाबी रियासत का दौर रहा। रजा लाइब्रेरी में मौजूद गजट और इतिहासकारों के अनुसार 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद भी रामपुर में नवाबों की रियासत थी।

विज्ञापन

देश के आजाद होने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल पहले गृहमंत्री बने थे। उनको देश में उस वक्त की मौजूद रियासतों का विलय कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिम्मेदारी मिलने के बाद पटेल ने रामपुर की रियासत का विलय कराने की कोशिशें शुरू कर दी थीं। उनकी मेहनत रंग लाई और 1949 में रामपुर रियासत का विलय भारत में हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

174 साल आठ माह रही रामपुर में नवाबों की हुकूमत

इतिहासकार नफीसउद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि रामपुर में आजादी के करीब दो साल बाद यानी 30 जून 1949 को रामपुर रियासत का विलय हुआ था। इसी दिन से रामपुर भी आजाद देश में शामिल हो पाया था। रामपुर रिसायत के पहले नवाब फैजुल्ला अली खां रहे।

जबकि नवाब रजा अली खां आखिरी नवाब। नवाब रजा अली खां ने ही रामपुर रियासत को विलय करने पर सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए थे। इस तरह रामपुर में 174 साल आठ माह और 23 दिन तक नवाबों का शासन रहा।

विज्ञापन

पटेल को सौंपी गई थी 565 रियासतों को विलय कराने की जिम्मेदारी

इतिहासकारों के अनुसार देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को देश की 565 रियासतों को भारत में विलय कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसमें रामपुर पहली रियासत थी, जिसका सबसे पहले विलय हुआ था।

विलय समझौते पर हस्ताक्षर के समय उनके द्वारा लिखी गई चिठ्ठी पढ़कर सुनाई गई थी। इतिहासकारों के मुताबिक 15 मई 1949 को भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ स्टेट के सलाहकार वीपी मेनन वल्लभ भाई पटेल की चिठ्ठी लेकर रामपुर आए थे। जिस पर आखरी नवाब रजा अली खां ने हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed