फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   incharge minister told

Rampur News: प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा, चुनाव जीतने का दिया मंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
incharge minister told
रामपुर। जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने रामविहार स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने वार्ड वार समीक्षा की एवं प्रभारी/संयोजकों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

राम विहार स्थित कार्यालय पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पैक्स फेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल , जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया , निकाय चुनाव प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन अशफाक सैफी, नगर विधायक आकाश सक्सेना ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डा. मुसर्रत मुजीब का सभी कार्यकर्ताओं से परिचय कराया गया। जेपीएस राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने एक-एक प्रत्याशी के बारे में जानकारी कर निर्देश दिए। भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की प्रत्याशी डॉ0 मुसर्रत मुजीब ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर मुझे टिकट दिया है। मुझे पूर्ण आशा है कि उक्त चुनाव में अवश्य विजय प्राप्त होगी। जनता का स्नेह प्राप्त है रामपुर की जनता विकास के लिए बदलाव चाहती है वह एक ऐसा नुमाइंदा चाहती है जो उसकी आशाओं पर पूर्ण उतरे जनता के हितों की रक्षा करें। पालिका का पैसा जनता के हितों में खर्च हो। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने की।संचालन मंत्री अशोक विश्नोई ने किया बैठक में रविंद्र सिंह रवि, अनुज सक्सेना, पंकज अग्रवाल , जुगेश अरोड़ा कुक्कू, भारत भूषण गुप्ता,मोहन लोधी, राजीव मांगलिक, प्रमोद आहूजा ,प्रभात अग्रवाल, शकुंतला लोधी, आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed