फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   in the morning the sun rises from the ghana kohra village

सुबह घना कोहरा और फिर निकली धूप

Fri, 19 Jan 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
in the morning the sun rises from the ghana kohra village
ठंड होने के कारण कुछ इस तरह से सड़कों पर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड व कोहरे का सितम बृहस्पतिवार को जारी रहा। रात भर छाया कोहरा सुबह दस बजे के बाद छंटा और फिर खिलकर धूप निकल आई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। दोपहर बाद निकली धूप भी लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन



मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार का दिन भी काफी ठंडा रहा। बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत कोहरे व गलन से हुई। कोहरे की चादर के साथ ही आकाश में बादल भी छाए रहे। साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह सात बजे रामपुर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंट गया और फिर धूप निकल आई। दोपहर करीब एक बजे यह तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया। धूप निकलने से लोगों को काफी हद तक राहत महसूस हुई। शाम करीब छह बजे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक आ गया था। 
विज्ञापन




कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क से लेकर ट्रैक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। लोगों को इस दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन भर कड़ाके की ठंड से लोग जूझते हुए नजर आए। वहीं, मिलक  नगर एवं क्षेत्र में कई दिनों से कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को गुनगुनी धूप निकली। जिस पर लोगों ने कुछ राहत महसूस की लेकिन शाम होने से पहले ही ठंड ने दोबारा जकड़ लिया। जिस कारण ठंड से पूरी तरह से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed