{"_id":"5a9457ac4f1c1bd04b8b7ebd","slug":"in-the-city-rebellion-occurred","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हो गया ‘बलवा’, दौड़ी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हो गया ‘बलवा’, दौड़ी पुलिस
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रिहर्सल में एंटी रायट गन चलाते एसपी डा. विपिन ताडा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बलवा हो गया है। इस मैसेज के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर दौड़ पड़े और किसी ने लाठी उठाई तो किसी ने बंदूक। दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए डीएम-एसपी ने भी मोर्चा संभाल लिया और उन्होंने भी स्थिति से निपटने के लिए गन उठा ली। मौका था बलवे से निपटने की रिहर्सल का।
दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। नई प्लानिंग पर किस तरह काम किया जाएगा इसके लिए पुलिस लाइन के मैदान पर सोमवार शाम को रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी डा. विपिन ताडा मय अफसरों व पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे थे। सोमवार शाम पुलिस लाइन के मैदान पर एक मैसेज गूंजा और फिर सभी अफसर व पुलिस कर्मी अलर्ट हो गए। कुछ पुलिस कर्मियों ने दंगाइयों का रूप लिया और पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने एक-एक कर गन उठा ली। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एंटी राइड गन उठाई और फिर चलानी शुरू कर दी। इसके अलावा एसपी ने भी एंटी राइड गन उठाई और चलाना शुरू कर दी।
इसके अलावा एएसपी सुधा सिंह ने भी गन चलाई। दंगाइयों पर काबू पाने के लिए मैदान पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पानी की बौछार की साथ ही लाठियां भांजी। इस दौरान एसपी ने चिली बम भी फेंका, जिससे पूरा मैदान धुएं से भर गया और सबकी आंखें लाल हो गईं। इस दौरान यह भी दिखाया गया कि किस तरह दंगाइयों को नियंत्रित कर दंगे पर काबू पाया जा सकता है। कई दफा मैदान में धुआं बिखर गया। यहां सभी एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने भी स्थिति पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयत्न किए।