फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   imran khan became mr rampur

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में इफराज खान बने मिस्टर रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
imran khan became mr rampur
रामपुर। राजीव गांधी हेल्थ क्लब की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 55, 60, 70, 75, 80, 85 और 90 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस नेता अरशद अली खां उर्फ गुड्डू ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सांसद घनश्याम सिंह लोधी और विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त कर चुके सीओ सिटी अनुज चौधरी रहे। प्रतियोगिता में मिस्टर जूनियर रामपुर 55 से 60 किलोग्राम की प्रतियोगिता में मिलक के मानवीय सिंह, मिस्टर रामपुर सीनियर वर्ग में नालापार रामपुर के इफ़राज खान ने बाजी मारी। मिस्टर यूपी फिजिक्स मेरठ के मोहम्मद वकार, मसल्स मैन यूपी श्रेणी में मुरादाबाद के नदीम, बेस्ट पोजर में शाहबाज खान रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में रजा अली खान, फारुख अली खान, नूर मियां रहे। विजेेताओं को सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने युवाओं से खानपान का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की। कार्यक्रम का संचालन महेश सागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed