फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   improvement of park will soon in rampur

शहर के पार्कों की हालत सुधरेगी और कच्ची सड़कों से मिलेगी निजात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
improvement of park will soon in rampur
रामपुर। जिलाधिकारी ने सिविल लाइंस और ज्वालानगर के पार्कों का जायजा लिया। उन्होंने पार्कों की हालत सुधारने, सौंदर्यीकरण के लिए आकर्षक फूलों के पौधे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ज्वालानगर की लक्ष्मीनगर कालोनी की सड़कों की दशा सुधारने एवं विकास नगर की जलभराव की समस्या को दूर कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ बृहस्पतिवार को आंबेडकर पार्क परिसर पहुंचे। उन्होंने पार्क में स्थापित झूले को सही कराने और आकर्षक किस्म के पौधों को रोपने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईओ समय-समय पर पार्कों का निरीक्षण करते रहें और कमियों को दुरुस्त कराते रहें। उन्होंने पार्क के फव्वारे की भी मरम्मत कराने के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन जल निगम और एक्सईएन सिंचाई की संयुक्त टीम गठित कर दी और एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए। कहा कि पार्क परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान पार्क में कूड़े का ढेर देखकर डीएम ने नाराजगी जताई और उद्यान पर्यवेक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि आगामी निरीक्षण के दौरान यदि कमियां मिलीं, तो सख्त कार्रवाई होगी। ज्वालानगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में हाईमास्ट लाइट लगवाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने ज्वालानगर में पानी की टंकी वाले परिसर में गंदगी तथा आगापुर, लक्ष्मीनगर सहित विभिन्न मोहल्लों के निरीक्षण के दौरान गंदगी देखकर सख्त नाराजगी जताई तथा सफाई निरीक्षक का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के निर्देश दिए। साथ ही ईओ द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र, राम रहीम पुल के बाएं किनारे पर कूड़े के ढेर तथा विभिन्न मोहल्लों में गंदगी साफ कराने के प्रति उदासीनता बरतने पर भी डीएम ने उन्हें कठोर चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ज्वालानगर और विकासनगर में जल निकास व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में जाकर स्थानीय लोगों से विस्तारपूर्वक बातचीत की और अफसरों के तहत समस्या को दूर कराने के निर्देश दिए। आगापुर रोड से लक्ष्मीनगर मार्ग की जर्जर स्थिति देख डीएम ने नगर पालिका को मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वे शहर में जर्जर पोल और तारों का सर्वे कराएं तथा उन्हें तत्काल दुरुस्त करा दें, ताकि निर्बाध विद्युतापूर्ति हो सके। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed