{"_id":"61898491ac19a81e1134476c","slug":"if-you-get-overrate-fertilizer-or-if-there-is-any-problem-related-to-fertilizer-then-call-the-control-room-rampur-news-mbd4088017171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवररेट मिले खाद या हो खाद संबंधी कोई समस्या तो कंट्रोल रूम मिलाएं फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवररेट मिले खाद या हो खाद संबंधी कोई समस्या तो कंट्रोल रूम मिलाएं फोन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में खाद को लेकर समितियों पर उमड़ी रही भीड़ और खाद बिक्री को लेकर आ रहीं शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन ने कंट्रोल रूम का गठन कर दिया है। जिले में कहीं भी किसी किसान को अगर खाद तय दामों से अधिक दाम पर बेचा जा रहा हो या फिर खाद संबंधी कोई समस्या हो तो किसान कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं।
किसानों की खाद संबंधी समस्या को देखते हुए कृषि विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। जिसमें किसान मोबाइल नंबर 9457129851 पर कॉल करके और मोबाइल नंबर 9410897370 व्हाट्सएप करके अपनी समस्या बता सकते हैं। है। किसान किसी भी प्रकार की शिकायत जैसे ओवररेटिंग, कालाबाजारी आदि की शिकायत इन नंबरों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। शिकायत का निस्तारण 24 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी रविंद्र कमार मांदड़ ने बताया कि जनपद में फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद में कुल 75 सहकारी समितियों एवं 140 अन्य/निजी समितियों पर एनपीके उर्वरक की उपलब्धता एवं कुल 08 सहकारी समितियों एवं 140 अन्य/निजी दुकानों/समितियों पर डीएपी की उपलब्धता करा दी गई है। जनपद में वर्तमान में 6939 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है तथा 300 मीट्रिक टन अतिरिक्त फास्फेटिक उर्वरक की उपलब्धता कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में बिक्री केंद्रों पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की उर्वरक वितरण के लिए ड्यूटी लगाई गई है।