फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   If the cut is more than two hours, then the public representatives will have to inform

दो घंटे से अधिक होगी कटौती तो जन प्रतिनिधियों को देनी होगी सूचना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
If the cut is more than two hours, then the public representatives will have to inform
दो घंटे से अधिक होगी कटौती तो जन प्रतिनिधियों को देनी होगी सूचना
विज्ञापन

रामपुर। अघोषित बिजली कटौती की जानकारी और बिजली संबंधी शिकायतों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए व्हाट्स एप का सहारा लिया जाएगा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने सभी बिजली अफसरों को क्षेत्रवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनमें उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस ग्रुप में संबंधित क्षेत्र में फॉल्ट, मरम्मत या किसी भी कारण से दो घंटे से अधिक बिजली कटौती होने पर संबंधित जेई को सूचना डालनी होगी, जिससे जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जनता तक बिजली कटौती का समय व कारण पहुंच सके।
चीफ इंजीनियर से लेकर जेई तक ग्रुप से जुडे़ंगे
भीषण गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने में और फाल्ट आने की समस्या ज्यादा होने लगी है। उपभोक्ताओं से सूचना मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। उपखंड पर समस्या की जानकारी न होने की बात संबंधित अफसर या कर्मचारी करते हैं। लेकिन, समस्या के समाधान नहीं किए जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्हाट्सएप ग्रुप में बिजली निगम के जेई से मुख्य अभियंता तक शामिल होंगे। संबंधित क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप पर ही समस्या को बताने पर उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए बनाए जाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में नगर पालिका सदस्य, अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान समेत जन प्रतिनिधियों और संबंधित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप में शिकायत आते ही तुरंत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सर्किल स्तर पर तो व्हाट्स एप ग्रुप संचालित है। इस पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। इसी तरह से उपखंड स्तर पर भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए सभी एसडीओ और जेई को निर्देश दिए हैं। इससे शिकायतों का निस्तारण तुरंत किया जाएगा। जनप्रतिनिधि भी ग्रुप में आई सूचना से जनता को अवगत करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीष्म कुमार तोमर, अधिशासी अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed